E – Books™:
विश्व जल दिवस :-
22 मार्च को मनाया जाता है । इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है। ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना था।
1993 में पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया था और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में अपने ‘एजेंडा 21’में रियो डी जेनेरियो में इसका प्रस्ताव दिया था । संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 4 बिलियन लोग वर्ष में कम से कम एक महीने के लिए पानी की भारी कमी का अनुभव करते हैं और लगभग 1.6 बिलियन लोग – दुनिया की आबादी का लगभग एक चौथाई – एक स्वच्छ, सुरक्षित जल आपूर्ति तक पहुँचने में समस्याएं हैं।
Theme 2022 : “Groundwater: Making the invisible visible”
- वर्ष 2016 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और नौकरियाँ” था
- वर्ष 2015 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और दीर्घकालिक विकास” था
- वर्ष 2014 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और ऊर्जा” थाl
- वर्ष 2013 के विश्व जल दिवस का थीम “जल सहयोग” था
- वर्ष 2012 के विश्व जल दिवस उत्सव का थीम “जल और खाद्य सुरक्षा” था
- वर्ष 2017 के विश्व जल दिवस उत्सव का थीम “अपशिष्ट जल” था|
- वर्ष 2018 के लिए विश्व जल दिवस का थीम “जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान” था
- वर्ष 2019 के लिए विश्व जल दिवस का थीम “किसी को पीछे नहीं छोड़ना” था
- वर्ष 2020 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है “जल और जलवायु परिवर्तन”
- वर्ष 2021 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है ” पानी का महत्व ” रखा गया है।
- वर्ष 2022 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है ” भूजल : अदृश्य को दृश्यमान बनाना ” रखा गया है।