वाक्य-शुद्धि (Sentence-Correction)
वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है। अतएव, लिखने या बोलने के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा जो कुछ लिखा या कहा जाए, वह बिल्कुल स्पष्ट सार्थक और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हो। वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होना चाहिए। साथ ही विराम-चिह्नों का भी उचित जगहों पर प्रयोग होना चाहिए।
वाक्य-रचना में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय से संबंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती है। इन्हीं को आधार बनाकर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।
नीचे कुछ उदाहरण दिए जा रहे है-
(I) संज्ञा-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) हिन्दी के प्रचार में आज-भी बड़े-बड़े संकट हैं। (बड़ी-बड़ी बाधाएँ)
(2) सीता ने गीत की दो-चार लड़ियाँ गायीं। (कड़ियाँ)
(3) पतिव्रता नारी को छूने का उत्साह कौन करेगा। (साहस)
(4) कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है। (का आधार)
(5) प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है। (धार पर)
(6) नगर की सारी जनसंख्या भूखी है। (जनता)
(7) वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देता। (मेरी बात पर)
(8) जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है। (कहावत)
(9) मुझे सफल होने की निराशा है। (आशा नहीं)
(10) इस समस्या की औषध उसके पास है। (का समाधान)
(11) गोलियों की बाढ़। (बौछार)
(2) हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया। (दी गयी)
(4) रामायण का टीका। (की)
(6) लड़की ने जोर से हँस दी। (दिया)
(7) दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़ी गयीं (पकड़े गये)
(4) ऐसी एकाध बातें सुनकर दुःख होता है। (बात)
(7) इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तकें नहीं है। (पुस्तक)
(7) मेरे नये पते से चिट्ठियाँ भेजना। (पर)
(9) राजेश अग्रिम बुधवार को आएगा। (आगामी)
(10) दूध का अभाव चिन्तनीय है। (चिन्ताजनक)
(IV) क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) वह कुरता डालकर गया है। (पहनकर)
(2) पगड़ी ओढ़कर आओ। (बाँधकर)
(3) वह लड़का मोटर हाँक सकता है। (चला)
(4) छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है। (पाने)
(5) वे दस-बारह पशु उठा ले गए। (हाँक)
(9) हमें यह सावधानी लेनी होगी। (बरतनी)
(2) पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी है। (विद्वतापूर्वक)
(VII) द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ
निम्नलिखित वाक्यों में काला अक्षरों में छपे पद अनावश्यक है-
(2) हीन भावना से ग्रस्त मोहन अपने को दुनिया का सबसे निकृष्टतम व्यक्ति समझता है।
(3) सीता नित्य गीता को पढ़ाती है।
(IX) शब्द-ज्ञान-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) बाण बड़ा उपयोगी शस्त्र है। (अस्त्र)
(3) चिड़ियाँ गा रही है। (चहक)
(4) वह नित्य गाने की कसरत करता है। (का अभ्यास/का रियाज)
(8) कर्मवान व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। (कर्मवीर)

Advertisement