प्रश्‍न 1- वायुमंडलीय दाब का S.I. मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर – बार
प्रश्‍न 2- द्रव का घनत्‍व किस यंत्र में पाया जाता है।
उत्‍तर – हाइड्रोमीटर

प्रश्‍न 3- पानी से भरी बोतल में सबसे अधिक दाब कहाँ होगा।
उत्‍तर – बोतल की पेंदी पर।

प्रश्‍न 4- वायु मंडलीय दाब को किस यंत्र से मापते है।
उत्‍तर – बैरोमीटर से।

प्रश्‍न 5- यदि अचानक बैरोमीटर का पाठ्यांक गिर जाता है। तो यह क्‍या संकेत देता है।
उत्‍तर – आँधी आने की संभावना।

प्रश्‍न 6- यदि बैरोमीटर का पाठ्यांक धीरे धीरे गिरता है तो क्‍या संभावना होगी।
उत्‍तर – वर्षा होने की संभावना।

प्रश्‍न 7- जब दिन साफ होता है तो बैरोमीटर के पाठ्यांक पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।
उत्‍तर – पाठ्यांक बढ़ता है।

प्रश्‍न 8- जब बर्फ का टुकड़ा पानी पर तैरता है तो उसका कितना भाग पानी से ऊपर रहता है।
उत्‍तर – कुल आयतन का 1/10 वाँ भाग।

प्रश्‍न 9- समुद्र तल के नीचे जाने पर वायुमंडलीय दाब पर क्‍या प्रभाव पड़ता है।
उत्‍तर – बढ़ता है।

प्रश्‍न 10- पारे का हिमांक कितना होता है।
उत्‍तर – 39 डिग्री सेल्सियस ।

प्रश्‍न 11- ब्रिटिश थर्मल यूनिट कितने कैलोरी के तुल्‍य होता है।
उत्‍तर – 252 कैलोरी।
प्रश्‍न 12- पृष्‍ठ तनाव का मात्रक क्‍या होता है।
उत्‍तर – न्‍यूटन/मीटर

प्रश्‍न 13- पानी के ऊपर तेल क्‍यों तैरता है।
उत्‍तर – तेल का पृष्‍ठ तनाव पानी से कम होता है।

प्रश्‍न 14- जब की बूंद किसके कारण गोल होती है।
उत्‍तर – पृष्‍ठ तनाव के कारण।

प्रश्‍न 15- लोहे की सुई पानी की सतह पर क्‍यो तैरती है।
उत्‍तर – पृष्‍ठ तनाव के कारण।

प्रश्‍न 16- दाब किस प्रकार की राशि है।
उत्‍तर – अदिश राशि।

प्रश्‍न 17- नदी के जल की अपेक्षा समुद्र के जल में तैरना क्‍यों आसान है।
उत्‍तर – समुद्र के जल का घनत्‍व अधिक होता है।

प्रश्‍न 18- आर्किमिडीज का नियम किससे सम्‍बन्धित है।
उत्‍तर – प्‍लवन।

प्रश्‍न 19- कोई नाव पानी में कब डूब जायेगी।
उत्‍तर – अपने आयतन के बराबर पानी हटाने पर ।

प्रश्‍न 20- दोलन करने वाली कोई वस्‍तु एक सेकेंड में जितने दोलन करती है, उसे क्‍या कहा जाता है।
उत्‍तर – आवृति ।

प्रश्‍न 21- आवृति का मात्रक क्‍या है।
उत्‍तर – प्रति सेकेंड या हर्टज ।
प्रश्‍न 22- जिन तरंगों को हम सुन सकते है, उन्‍हें कौन सी तरंग कहते है।
उत्‍तर – श्रव्‍य तरंग।

प्रश्‍न 23- श्रव्‍य तरंग की आवृति परास कितना होता है।
उत्‍तर – 20 हर्टज से 20000 हर्टज तक।

प्रश्‍न 24- ध्‍वनि के वेग पर किसका प्रभाव नही पड़ता है।
उत्‍तर – दाब का ।

प्रश्‍न 25- ध्‍वनि की चाल सबसे कम किसमें होती है।
उत्‍तर – गैस में ।

प्रश्‍न 26- दो तरंग की आवृतियों का अनुपात 1:2 है तो आवर्तकालों में क्‍या अनुपात होगा।
उत्‍तर – 2:1

प्रश्‍न 27- किस तरंगों का तरंग दैर्ध्‍य सबसे अधिक होता है।
उत्‍तर – रेडियों तरंगों का ।

प्रश्‍न 28- दैशिक संकेतों के लिए कौन सी तरंगों का प्रयोग किया जाता है।
उत्‍तर – पराश्रव्‍य तरंगों का।

प्रश्‍न 29- घड़ी में घंटे वाली सुई का आवर्त काल कितना होता है।
उत्‍तर – 12 घण्‍टे।

प्रश्‍न 30- घड़ी की सुइयों की गति कैसी गति होती है।
उत्‍तर – सरल आवर्त गति।

प्रश्‍न 31- वायु में ध्‍वनि की चाल कितनी होती है।
उत्‍तर – 332 मी/से. ।
प्रश्‍न 32- कान पर ध्‍वनि का प्रभाव कितने समय तक रहता है।
उत्‍तर – 1/10 सेकेंड तक।

प्रश्‍न 33- किसके कारण ध्‍वनि रात में अधिक और दिन में कम सुनाई देती है।
उत्‍तर – ध्‍वनि के अपवर्तन के कारण।

प्रश्‍न 34- ध्‍वनि की तीव्रता किस यंत्र से मापते है।
उत्‍तर – ओडियो मीटर।

प्रश्‍न 35- पराश्रव्‍य तरंगों को सीटी मारकर सबसे पहले किसने उत्‍पन्‍न किया।
उत्‍तर – गॉल्‍टन ने।

प्रश्‍न 36- वायु में ध्‍वनि की चाल 332 मी/से. है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए तो ध्‍वनि की चाल कितनी हो जाएगी।
उत्‍तर – 332 मी/से. ।

प्रश्‍न 37- बादलों की चमक पहले और गर्जन बाद में सुनाई देती है। इसका क्‍या कारण है।
उत्‍तर – प्रकाश की चाल अधिक व ध्‍वनि की चाल कम होती है।

प्रश्‍न 38- मैक अंकों का प्रयोग किस वेग के सम्‍बन्‍ध से किया जाता है।
उत्‍तर – वायुयान का वेग।

प्रश्‍न 39- साधारण बात चीत की ध्‍वनि की तीव्रता कितनी होती है।
उत्‍तर – 30-40 डेसीबल।

प्रश्‍न 40- ध्‍वनि तरंगें किसके कारण प्रतिध्‍वनि उत्‍पन्‍न करती है।
उत्‍तर – परावर्तन के कारण।

Advertisement