मुहावरे(Idoms)

“मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है- ‘बातचीत करना या उत्तर देना|
हिन्दी में मुहावरा को “वाग्धारा” भी कहते हैं, किन्तु यह अर्थ अधिक प्रचलित नहीं है|

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है, तो मुहावरा कहलाता है|

मुहावरा. अर्थ. वाक्य प्रयोग

1- अँगूठा चूमना- खुशामद करना

सुरेश घूमने जाने के लिए अपनी माँ के अँगूठे चूमने लगता है|

2- अँगूठा दिखाना- धोखा देना

श्याम के मालिक ने उसे पैसे देने के बदले अँगूठा दिखा दिया|

3- आँसू पोंछना- धीरज बँधाना

दुःख में प्रिय लोग ही आँसू पोंछते हैं|

4- आँसू बहाना- खूब रोना

असफल होने पर लोग आँसू बहाने लगते हैं|

5- आँसू पी जाना- दुःख को छिपा लेना

भारतीय स्त्रियाँ अक्सर आँसू पी जाती हैं|

Advertisement