मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर

1- मुहावरा वाक्यांश होता है जबकि लोकोक्ति पूरा वाक्य|
मुहावरे में उद्देश्य(वाक्य का प्रथम भाग अर्थात् कर्ता) और विधेय(वाक्य का दूसरा भाग अर्थात् कर्ता को छोड़कर शेष बचा हुआ भाग विधेय होता है)
नहीं होता है जबकि लोकोक्ति में उद्देश्य और विधेय होता है|

2- मुहावरा वाक्य का अंश होता है इसलिए उनका स्वतंत्र प्रयोग संभव नहीं है जबकि लोकोक्ति एक पूरे वाक्य के रूप में होती है इसलिए उनका स्वतंत्र प्रयोग होता है|

3- मुहावरे “शब्दों” के लाक्षणिक या व्यंजनात्मक प्रयोग हैं जबकि लोकोक्तियाँ “वाक्यों” के लाक्षणिक या व्यंजनात्मक प्रयोग हैं|

Advertisement