प्रश्न 1- एंगस्ट्रम क्या नापता है-
उत्तर – तरंगदैर्घ्य
प्रश्न 2- क्रिकेट की गेंद को किस कोण से मारा जाना चाहिए, ताकि वह अधिकतम दूरी तक जा सके-
उत्तर – क्षैतिज से 45 डिग्री का कोण
प्रश्न 3- ब्लाटिंग पेपर द्वारा स्याही के सोखने में शामिल है-
उत्तर – केशिकीय अभिक्रिया परिघटना
प्रश्न 4- लोहे की सूई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है –
उत्तर – पृष्ठ तनाव के कारण
प्रश्न 5- बर्नोली प्रमेय आधारित है-
उत्तर – ऊर्जा संरक्षण पर
प्रश्न 6- भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया जाता है-
उत्तर – दोनों पत्थर जमीन पर एक साथ पहुंचते हैं
प्रश्न 7- एक हॉर्स पावर कितने वाट के बराबर होता है –
उत्तर – 746 वाट
प्रश्न 8- चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं है, क्योंकि –
उत्तर – यहां परमाणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम है
प्रश्न 9- दूध से मक्खन निकाल लेने पर –
उत्तर – दूध का घनत्व घटता है
प्रश्न 10- धक्का-सह प्राय स्टील के बनाये जाते हैं, क्योंकि-
उत्तर – उसकी प्रत्यास्थता अधिक होती है
प्रश्न 11- किसी व्यक्ति को मुक्त रूप से घूर्णन कर रहे घूर्णी मंच पर अपनी (कोणीय) चाल कम करने के लिए क्या करना चाहिए-
उत्तर – अपने हाथ बाहर की तरफ फैला दें
प्रश्न 12- अण्डा मृदु जल में डूब जाता है, किन्तु नमक के सान्द्र घोल में तैरता है, क्योंकि –
उत्तर – नमक के घोल का घनत्व अण्डे के घनत्व से अधिक होता है
प्रश्न 13- तूफान की भविष्यवाणी की जाती है, जब वायुमण्डल का दाब –
उत्तर – सहसा कम हो जाए
प्रश्न 14- घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा –
उत्तर – स्थितिज ऊर्जा
प्रश्न 15- भारहीनता होती है –
उत्तर – गुरूत्वाकर्षण की शून्य स्थिति
प्रश्न 16- स्वाचालित कलाई घडि़यों में ऊर्जा मिलती है-
उत्तर – बैटरी से
प्रश्न 17- जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है, तो –
उत्तर – उसका भार घट जाता है
प्रश्न 18- किसी पिण्ड का भार-
उत्तर – ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है
प्रश्न 19- क्यूसेक से क्या मापा जाता है-
उत्तर – जल का बहाव
प्रश्न 20- पास्कल इकाई है –
उत्तर – दाब की
प्रश्न 21- प्रेशर कुकर में भोजन तेजी से पकता है, क्योंकि वायुदाब में वृद्धि, –
उत्तर – क्वथनांक को बढा देती है
प्रश्न 22- मिट्टी में किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है-
उत्तर – वाष्पीकरण
प्रश्न 23- ब्लैक बॉडी किसकी विकिरण को अवशोषित कर सकती है-
उत्तर – केवल उच्च तरंगदैर्ध्य
प्रश्न 24- यदि किसी स्थान के तापमान में सहसा वृद्धि होती है तो आपेक्षिक आर्द्रता-
उत्तर – घटती है
प्रश्न 25- एक थर्मामीटर जो 2000 डिग्री C मापने हेतु उपयुक्त हो, वह है-
उत्तर – पूर्ण विकिरण पाइरोमीटर
प्रश्न 26- एक श्वेत और चिकनी सतह कैसी होती है-
उत्तर – ताप की खराब अवशोषक और अच्छी परावर्तक
प्रश्न 27- खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है-
उत्तर – काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है
प्रश्न 28- गर्मियों में सफेद कपड़ा पहनना आरामदेह है, क्योंकि-
उत्तर – ये अपने ऊपर पड़ने वाली सभी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं
प्रश्न 29- किसी वस्तु की विशिष्ट ऊष्मा किस पर निर्भर करती है –
उत्तर – पिण्ड के द्रव्य पर
प्रश्न 30- प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकता है, क्योंकि-
उत्तर – अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ जाता है
प्रश्न 31- अशुद्धियों के कारण द्रव का क्वथनांक-
उत्तर – बढ़ जाता है
प्रश्न 32- कोई पिण्ड ऊष्मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है, जब वह हो –
उत्तर – काला और खुरदरा
प्रश्न 33- कमरे को ठण्डा किया जाता है-
उत्तर – सम्पीडित गैस को छोड़ने से
प्रश्न 34- गरम मौसम में पंखा चलाने से आराम महसूस होता है, क्योंकि-
उत्तर – हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है
प्रश्न 35- जब पानी मे नमक मिलाया जाता है, तो कौन-सा परिवर्तन होता है –
उत्तर – क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है
प्रश्न 36- सूर्य की सतह का ताप है-
उत्तर – 6000K
प्रश्न 37- ऊष्मा गतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है –
उत्तर – ऊर्जा संरक्षण
प्रश्न 38- रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य है-
उत्तर – एकसमान तापमान बनाये रखना
प्रश्न 39- समतापीय परिवर्तन में –
उत्तर – ताप अपरिवर्तित रहता है
प्रश्न 40- रूद्धोष्म परिवर्तन में-
उत्तर – ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है।