अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी, लघुनाम:आईएईए) एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है। इस संस्था का गठन २९ जुलाई, १९५७ को हुआ था। इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है। संस्था ने १९८६ में रूस के चेरनोबल में हुई नाभिकीय दुर्घटना के बाद अपने नाभिकीय सुरक्षा कार्यक्रम को विस्तार दिया है। वर्तमान में इसके महासचिव मिस्र मूल के मोहम्मद अलबारदेई हैं। अलबारदेई को संयुक्त रूप से २००५ का शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसके सबसे पहले महासचिव डब्ल्यू स्टर्लिंग कोल (१९५७-१९६१) थे। आईएईए बोर्ड के ३५ सदस्य देशों में से २६ नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह सदस्य देश हैं।
आईएईए सीधे सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन नहीं है, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट देती है। इस संस्था के मुख्यत: तीन अंग हैं-
- राज्यपालों का बोर्ड (बोर्ड ऑफ गर्वनर्स)
- सामान्य सम्मेलन (जनरल कांफ्रेंस)
- सचिवालय (सेकेट्रेरिएट)
बोर्ड ऑफ गर्वनर्स में सदस्यों की संख्या ३५ होती है जिनमें से १३ सदस्य पिछले बोर्ड से लिए जाते हैं, जबकि शेष २२ सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा होता है। बोर्ड ऑफ गर्वनर्स का मुख्य कार्य आईएईए की नीतियों का निर्धारण करना है।
संस्था अपने बजट का प्रस्ताव जनरल कांफ्रेस के सामने रखती है। इसके अलावा इसे महासचिव का भी चुनाव करना होता है। जनरल कांफ्रेंस की प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में बैठक होती है, जिसमें बोर्ड ऑफ गर्वनर्स द्वारा प्रस्तावित बजट और कार्यो की सहमति प्रदान की जाती है। सचिवालय के अध्यक्ष महासचिव होते हैं। यह जनरल कांफ्रेंस और बोर्ड ऑफ गर्वनर्स द्वारा लाए गए प्रस्तावों को कार्यरूप में लाने के लिए उत्तरदायी होता है। इस संस्था के तीन मुख्य काम हैं-
- सुरक्षा,
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं
- सुरक्षा व संपुष्टि
होली सी एवं कई संयुक्त राष्ट्र सदस्य इस संस्था के सदस्य हैं। जो भागीदार नहीं हैं, उनकी सूची इस प्रकार से है:
- अंडोरा
- एंटीगुआ एवं बारबुदा
- बहामास
- बार्बादोस
- भूटान
- कोमोरोस
- कांगो गणराज्य
- डोमिनिका
- इक्वेटोरियल गिनी
- फीजी
- गैम्बिया
- ग्रेनेडा
- गीनिया
- गीनिया-बिसाउ
- गुयाना
- कीरीबाती
- लाओस
- मालदीव
- माइक्रोनेशिया
- नाउरु
- पापुआ न्यू गीनिया
- रवांडा
- सेंट किट्ट्स एवं नेविस
- सेंट लूसिया
- सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस
- सामोआ
- सैन मरीनो
- साओ टोम एवं प्रिंसिपे
- सोलोमन द्वीप
- सोमालिया
- सूरीनाम
- स्वाज़ीलैंड
- तिमोर-लेस्ते
- टोगो
- टोंगा
- ट्रिनिडाड और टोबैगो
- तुर्कमेनिस्तान
- टुवालु
- वनुआटु
- आई ए.ई.ए से सदस्यता वापस लेने वाले राष्ट्र इस प्रकार हैं:
42. कंबोडिया
43. उत्तरी कोरिया
Some other links:-
-
Important General of Haryana हरियाणा के महत्वपूर्ण तथ्य
-
including their special names
-
indian constitution
-
law of India
-
List of gurdwaras
-
List of gurdwaras in Haryana
-
List of mountain passes of India
-
List of One Word Substitution in English Language
-
List of Synonyms in English Language
-
Major lakes of Haryana
-
Mandal of Haryana
-
MOST IMPORTANT QUESTIONS RELATED TO HARYANA GK Part2
-
Name and their department of the present Cabinet Ministers of Haryana
-
quiz on indian constitution
-
Ranges and Commissions of Haryana
-
Revolutionaries and freedom fighters oh haryana
-
SI Units व्युत्पन्न इकाइयाँ
-
Sub Tehsil of Haryana
-
Tehsil of Haryana
-
What is Archimedes’s principle
-
अपने विशेष नाम सहित-SI derived units
-
आविष्कार और आविष्कारक – शोधकर्ता और उनके सिद्धांत Inventions and Inventors – Researchers and Their Principles
-
भारत की झीलों की राज्यवार सूची
-
भारत के संविधान की अनुसूचियाँ
-
मापन के मात्रक – Measurement scales
-
संविधान के मौलिक अधिकार
-
हरियाणा का इतिहास
-
हरियाणा की प्रमुख झीले – Major lakes of Haryana HSSC Exam
-
हरियाणा की प्रमुख नदिया List of Rivers of Haryana
-
हरियाणा की सिंचाई के लिए जल की व्यवस्था -Water supply for irrigation of Haryana
-
हरियाणा के प्रमुख बांध Major Dam of Haryana and Barrage
-
हरियाणा के मण्डल तथा जिले
-
हरियाणा राज्य के जिले
-
हरियाणा राज्य से सम्बन्धित खिलाड़ी व उनके खेल
-
हरियाणा समान्य ज्ञान