भाषा सम्मान पुरस्कार एक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार जो हर साल प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के वितरण का प्रारंभ साहित्य अकादमी ने 1996 से किया। साहित्य अकादमी मान्यता-प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है। इसलिए भाषा सम्मान पुरस्कार को गैर-मान्यता प्राप्त भाषाओं में साहित्यिक रचनात्मकता के साथ ही शैक्षिक अनुसंधान को स्वीकार और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह लेखकों, विद्वानों, संपादकों, संग्रहकर्ताओं, कलाकारों या अनुवादकों को प्रस्तुत किया जाता है जिन्होंने संबंधित भाषाओं के प्रचार, आधुनिकीकरण या संवर्धन में काफी योगदान दिया है।

सन्मान में एक पुरस्कार पट्टिका के साथ 1 लाख रुपये दिये जाते है। 1996 में पुरस्कार की धनराशी रुपये 25000 थी। ये सन 2001 में बढ कर रुपये 40000, सन 2003 में रुपये 50000, और सन 2009 में 1लाख रुपये हुई। यह सम्मन प्रत्येक वर्ष ३-४ व्यक्तियों को विभिन्न भाषाओं में दिए जाते हैं जो कि विशेषज्ञों की समितियों की सिफारिश के आधार पर होता है

 

वर्ष विजेता भाषा / कार्य
1996 चंद्रकान्त मुरासिंग ककबरक भाषा
धारिकशन मिश्रा भोजपुरी भाषा
के॰ जथप्पा राय तुलु भाषा
मंदारा केशव भट (संयुक्त रूप से प्राप्त)
बंसी राम शर्मा पहाड़ी भाषा
एम॰ आर॰ ठाकुर (संयुक्त रूप से प्राप्त)
1997 डॉ॰ डॉमन साहू ‘समीर’ संथाली भाषा
जेम्स डोखुमा मिज़ो भाषा
देवी सिंह खोंगदुप खासी भाषा
1998 दयानिधि मलिक कुई भाषा
ताशी रबजीस लद्दाखी भाषा
डॉ॰ भगवानदास कुबेरदास पटेल भीली भाषा
1999 लेलेविन आर॰ मारक गारो भाषा
डॉ॰ एम॰ एम॰ मुन्डु मुंडारी भाषा
एस वी सुब्रमण्यम शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
श्याम मनोहर पांडे शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2000 पासांग शेरिंग लेपचा लेपचा भाषा
कृष्णा पाटिल अहिराणी भाषा
चिमनलाल शिवशंकर त्रिवेदी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
जयकांत मिश्रा शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2001 मोती बी॰ ए॰ भोजपुरी भाषा
मोहम्मद इस्त्राईल असर गोजरी भाषा
टी॰ वी॰ वेंकटाचल शास्त्री शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
टी॰ कोटेश्वर राव शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2002 राम प्रसाद सिंह मगही
मधु राम बारो बोडो भाषा
मानिक धनपलवार शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2003 बिहारी लाकड़ा कुरुख भाषा
मंगत रवीन्द्र छत्तीसगढ़ी भाषा
मोहम्मद वारिस किरमानी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
केशवानंद देव गोस्वामी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2004 बिनोद कुमार नाइक हो भाषा
हिरा लाल शुक्ला गोंडी भाषा
कमलेश दत्ता त्रिपाठी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
एच॰एच॰महामेधनंदनाथ सरस्वती शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
(पं॰ दुखीशाम पट्टानायक)
2005 डॉ॰ डौविटूओ कुओली अंगामी भाषा
बिदर सिंग क्रो कार्बी भाषा
डॉ॰ नारायण हेमनदास शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
डॉ॰ एल॰ बसवराजु शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2006 के॰ आर॰ सेथुरामन सौराष्ट्र भाषा और साहित्य
थाडा सुब्रमण्यम (संयुक्त रूप से प्राप्त)
किलेन्सवा आओ आओ भाषा और साहित्य
वेन्तुरी आनंद मूर्ति शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
हम्पा नागराज्य शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2007 डॉ॰ गौतम चंद शर्मा हिमाचल भाषा और साहित्य
डॉ॰ प्रत्युश गुलेरी (संयुक्त रूप से प्राप्त)
डॉ॰ शशिनाथ झा शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, मैथिली
एस॰ सेत्तार शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, कन्नड़
2008 तेजपाल दर्षी शाह ‘तेज’ कच्छी भाषा
माधव जोशी ‘अश्क’ (संयुक्त रूप से प्राप्त)
प्रेम लाई भट्ट गढ़वाली भाषा
सुदामा प्रसाद ‘प्रेमी’ (संयुक्त रूप से प्राप्त)
डॉ॰ कैलाश बिहारी द्विवेदी बुंदेली भाषा
डॉ॰ राम नारायण शर्मा (संयुक्त रूप से प्राप्त)
विश्वनाथ पाठक अवधी भाषा
विश्वनाथ आनंदराव खैरे शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, मराठी भाषा
सुरेंद्रनाथ सत्पथी † शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, ओडिया भाषा
2009 डॉ॰ गिरिजाशंकर रे राजबंशी भाषा
निरंजन चकमा चकमा भाषा
कोरलापति श्रीराम मूर्ति शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, तेलुगू भाषा
डॉ॰ गुरुदेव सिंह शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, पंजाबी भाषा
2010 एस एस मजाव खासी भाषा
मंदीरा जावा एपन्ना कोडावा भाषा
अदान्दा सी॰ करिअप्पा (संयुक्त रूप से प्राप्त)
ताबुरम तइद मिसिंग भाषा
हसू याज्ञिक शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, सिन्धी भाषा
नारायण चंद्र गोस्वामी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य, असमिया भाषा
2011 सोंदर सिंह मजाव खासी भाषा
डॉ॰ पुथुसेरी रामचंद्रन शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
डॉ॰ विश्वनाथ त्रिपाठी शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2012 डॉ॰ रामचंद्र रमेश आर्य बंजारा भाषा
मोतिराज भजनू राठौड़ (संयुक्त रूप से प्राप्त)
महादेव सावजी आन्धेर वार्ली
सत्यबाती गिरि शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
सुमेरचंद केसरीचंद जैन शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2013 वसंत निरगुण भीली भाषा
डॉ॰ जसपाल सिंह शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
डॉ॰ के॰ मीनाक्षी सुंदरम शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2014 मथुरादत्त मथपाल कुमाऊनी भाषा
चारू चंद्र पांडे (संयुक्त रूप से प्राप्त)
श्रीकांत बहुलकर शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
आचार्य मुनीश्वर झा शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य
2015 टी॰ एस॰ सरोजा सुंदरराजन सौराष्ट्र भाषा
टी आर दामोदरन (संयुक्त रूप से प्राप्त)
हरिहर वैष्णव हल्बी भाषा
जिलॉन्ग थुपस्तान पालदान लद्दाखी भाषा
लोज़ांग जमस्पाल (संयुक्त रूप से प्राप्त)
डॉ॰ निर्मल मिनज़ कुरुख भाषा
नगल्ला गुरूप्रसाद राव शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य (दक्षिणी)
डॉ॰ आनंद प्रकाश दीक्षित शास्त्रीय और मध्यकालीन साहित्य (उत्तरी)
2016 डॉ॰ शेश आनंद मधुकर मगही भाषा
Advertisement